Search Funny Stuff Here!
user profile
Connect with Us
Confidentiality
Join our Family
  • Register

Ganesh Chaturthi : Wishes, Information, Messages and Shayaries in Hindi

Posted By : Admin
2 years ago

Happy Ganesh Chaturthi 2022 / हैप्पी गणेश चतुर्थी 2022

इस साल 31 अगस्त 2022 बुधवार के दिन भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि है। बुधवार के दिन गणेश चतुर्थी का होना इस व्रत के महत्व को और भी कई गुणा बढा रहा है क्योंकि गणेशजी खुद ही बुधवार के दिन के देवता हैं। गणेश चतुर्थी यानी भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को दिन में  3 बजकर 34 मिनट पर होगा। जबकि भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि का खत्म  31 अगस्त 2022 को दोपहर 3 बजकर 23 मिनट पर होगा।

गणेश चतुर्थी का व्रत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाएँगे | इस चतुर्थी को सिद्धि विनायक व्रत के नाम से भी जानते है। पूरे भारत के कई लोग इस दिन गणेशजी की प्रतिमा के सामने बैठकर लोग इनकी सच्चे मन से  पूजा करते हैं। इस वर्ष 31 अगस्त 2022 के दिन भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि है। बुधवार के दिन गणेश चतुर्थी पर्व का होना इस व्रत के महत्व को और भी कई ज्यादा गुणा बढा देते है क्योंकि भगवान गणेशजी स्वयं बुधवार के दिन के देवता हैं।

गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में, समृद्धि और ज्ञान के देवता, हाथी के सिर वाले देवता गणेश के जन्म का 10 दिवसीय उत्सव। यह पर्व हम  हिंदू कैलेंडर के छठे महीने भाद्रपद (अगस्त-सितंबर) के चौथे दिन (चतुर्थी) से शुरू होता है।

त्योहार के शुरुआत में, गणेश की मूर्तियों को घरों में ऊंचे चबूतरे पर या फिर  विस्तृत रूप से सजाए गए बाहरी तंबू में रखा जाता है। पूजा प्राणप्रतिष्ठा के साथ शुरू होती है, मूर्तियों में जीवन का आह्वान करने के लिए एक अनुष्ठान, उसके बाद षोडशोपचार, या श्रद्धांजलि अर्पित करने के 16 तरीके। गणेश उपनिषद जैसे धार्मिक ग्रंथों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों का लाल चंदन के लेप और पीले और लाल फूलों से अभिषेक किया जाता है। गणेश को नारियल, गुड़ और 21 मोदक (मीठे पकौड़े) भी चढ़ाए जाते हैं, जिन्हें गणेश का पसंदीदा भोजन माना जाता है।

आईये आज हम आप सब को बताते हैं कि अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तो को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं कैसे दें...                                                                                                             Happy Ganesh Chaturthi Wishes, Messages and Shayaries in Hindi

 

1. इनका रूप कितना निराला है,

चेहरा भी बहुत भोला भाला है ,

जिसपर भी आती है कोई भी मुसीबत,

उसे विघ्नहर्ता ने ही संभाला है !!!

 

2. सुख मिले शांति मिले,

मिले खुशिया अपार,

आप सभी का जीवन सफल हो,

जब आएं विघ्नहर्ता आपके द्वार !!

हैप्पी गणेश चतुर्थी...

 

3. माता पार्वती जी के लाडले,

शिवजी के प्यारे और दुलारे,

लडुअन खाकर जो मूषक सवारे,

वो ही है जय श्री गणेश देवा हमारे !!

 

4. आप सभी लोगो को गणेश चतुर्थी की बहुत बहुत शुभकामनाये...

हैप्पी गणेश चतुर्थी...

 

5. लेकर गणपति बप्पा का नाम आज कुछ अच्छा काम हो जाए,

ख़ुशियां बांट के सब जगह, आज का दिन गणपति बप्पा के नाम हो जाए !!

Share this post with your ones
About Us

Welcome to Majedar Jokes - The best place for best funny jokes in hindi website in india. We have the largest library of clean, short and hilarious jokes. Get your daily dose of laughter on our website.