majedarjokesofficial

Happy Dhanteras : इस साल धनतेरस कब है और क्या खरीदना चाहिए

     

Happy Dhanteras 2022 / हैप्पी धनतेरस 2022 : हिंदू पंचांग के अनुसार,कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्तूबर 2022 ( शनिवार ) को शाम 6 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और 23 अक्तूबर 2022 ( रविवार ) को शाम 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। ऐसे में धनतेरस का त्यौहार 23 अक्टूबर 2022 ( रविवार ) को मनाना शुभ माना जाएगा। धनतेरस  त्यौहार को धनत्रयोदशी के रूप में भी जाना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान श्री धन्वंतरि जी प्रकट हुए थे। दीपोत्सव के पहले दिन यानी की धनतेरस पर पूज्य गणेशजी के साथ ही धनाधिपति कुबेर जी और देवी लक्ष्मी जी की पूजा का विधान भी किया है। इसके साथ ही धनतेरस पर सम्पदा, आरोग्य व ऐश्वर्य के लिए इन वस्तुओं का क्रय किया जाता है वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनको आज के दिन के खरीदारी करने से बचना चाहिए।


धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदना अच्छा है :
1. धनिया :
धनतेरस पर ज्यादा लोग धनिया के बीज खरीदकर घर में रखते हैं। इसे सौभाग्य और सम्पन्नता का प्रतीक माना गया है। दीपावली के शुभ अवसर पर लक्ष्मी पूजा की थाली में इसे रखते हैं और बाद में इनको क्यारी,गमलों, खेतों आदि चीजो में बोया भी जाता है।

2. कपडे :
शादीशुदा और अविवाहित महिलाओं द्वारा इस दिन लाल रंग की साड़ी और शृंगार का सामान खरीदने से वर्षपर्यंत मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। धन्वन्तरि आरोग्य और औषधियों के देवता हैं इसलिए इस दिन औषधि खरीदकर उन सभी का दान करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।

3.पीतल खरीददारी :
भगवान धन्वंतरि की सबसे प्रिय धातु पीतल होती है और उनके हाथ में अमृत कलश भी होता है | इस दिन पीतल के बर्तनों को खरीदना बहुत ही उत्तम माना गया है। समय परिवर्तन के साथ - साथ आजकल धनतेरस के त्यौहार का भी बाजारीकरण हो गया है और इस दिन के दिन को विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय का दिन घोषित कर रखा है जो बिलकुल भी सही नहीं है।

4.मिट्टी के दिए के खरीददारी :
आज के दिन मिट्टी के बर्तन, माँ लक्ष्मी जी - भगवान गणेश जी की मूर्ति, हटरी और दिए भी खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है। मिट्टी के बर्तनों से घर में बहुत ही ज्यादा सकारात्मकता आती है। पंचतत्वों में शामिल मिट्टी से बने दीयों से पूजा करना भी अच्छा माना जाता है।  

इसे भी पढ़िएTop 10 दीपावली की शुभकामना सन्देश, विशेस | Happy Diwali Wishes

धनतेरस में क्या नहीं खरीदना चाहिए : 
आज के दिन लोहे से बने निर्मित वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है। चाकू, छुरी, ब्लेड और काँटा जैसे वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए। इन सभी को धनतेरस पर खरीदने से संकट का योग और परेशानी का योग भी बन सकता है।
कांच पर राहु का प्रभाव माना जाता है इसलिए इस शुभ दिन को कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। काला रंग की कोई भी चीज को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है इसलिए इस दिन को काले कपडे लेने और उन्हें पहनने से बचें। खाली बर्तनों को भी खरीदकर घर में कभी नहीं रखने चाहिए इससे घर में दरिद्रता आती है। यदि आप ऐसा कलश या बर्तन खरीदते हैं तो उसमें पहले पानी या धान भरकर रखना सही रहेगा।
बहुत से लोग औपचारिकतावश मिलावटी धातु के नकली चीजे भी खरीद लेते हैं। आज के दिन यह सब खरीदना बिलकुल भी सही नहीं है, और यह घर में दरिद्रता भी  पैदा करते हैं।

ये भी पढ़िएBhai Dooj Date : भाई दूज की तिथि, शुभ मुहूर्त और भाई दूज क्यों मनाते है

धनतेरस 2022 ति​थि :
धनतेरस की तिथि का प्रारंभ 22 अक्टूबर 2022 ( शनिवार ) को हो रहा है और समापन 23 अक्टूबर 2022 ( रविवार ) को होगा, इसलिए लोगों में तारीख को लेकर बहुत ही परेशानी है कि धनतेरस किस दिन को मनाया जाएगा 22 अक्टूबर 2022 को या फिर 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा.
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी दिन की शुरूआत 22 अक्टूबर 2022 दिन ( शनिवार ) को शाम 06 बजकर 03 मिनट से होगा और यह तिथि अगले दिन 23 अक्टूबर 2022 दिन ( रविवार ) की शाम 06:04 बजे तक रहेगी.

 

हमारे साथ और भी ऐसे ही पोस्ट पढ़िए

⇒ Meri Beti Mera Abhiman

⇒ आपको पड़ोसन कैसी लगती हैं

⇒ बहुत गलत हुआ बेचारे के साथ

⇒ Festival Jokes : बस कुछ दिन और फिर तो ऊँचाइयाँ छूने का वक्त है

⇒ Friends Jokes : चाय पी रही थी और अचानक से चल बसी

Related Jokes

Comment
Toal Comments  ( 0 )