Search Funny Stuff Here!
user profile
Connect with Us
Confidentiality
Join our Family
  • Register

Bhai Dooj Date : भाई दूज की तिथि, शुभ मुहूर्त और भाई दूज क्यों मनाते है

Posted By : Admin
1 year ago

भाई दूज कितनी तारीख की है 2022 / Bhai Dooj Date 2022 : इस साल भाई दूज का त्यौहार 26 अक्टूबर 2022 ( बुधवार ) को मनाया जाएगा |सनातन धर्म के अनुसार भाई दूज का त्यौहार बड़े ही विधि विधान से मनाया जाता है। आइए जानते है की इस वर्ष कब पड़ेगा यह त्यौहार, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व 

हिन्दू धर्म के बहुत से त्योहारों की तरह ही यह भाई दूज का त्यौहार भी विशेष महत्व रखता है। इस त्यौहार की मान्यता इसलिएर और भी ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि ये दिवाली के पांच दिनों के त्योहारों में से ही एक है। दिवाली के मुख्य त्योहारों के,  एक दिन बाद पड़ने वाला भाई दूज का त्यौहार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की दद्वितीया तिथि को पड़ता है।

पुराने समय  से ही ये मान्यता चली आ रही है कि इस दिन सभी  बहनें अपने - अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और सभी भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। हिन्दुओं में भाई दूज के त्योहार की बहुत ही ज्यादा मान्यता है।

इस त्यौहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है,  और मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा भी की जाती है। यह त्यौहार भाइयो के प्रति बहनों के प्रेम को अभिव्यक्त करता है और इस दिन सभी बहनें अपने भाइयो की मंगल कामना की कामना करती हैं।

भाई दूज का मुहूर्त कितने बजे का है 2022 / Bhai Dooj Ka Muhurat kitne baje Ka hai 2022 :

⇒पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर 2022 ( बुधवार ) को ही पड़ेगी। 
⇒द्वितीया तिथि आरंभ -26 अक्टूबर  2022 ( बुधवार ), दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से आरंभ होगी 
⇒द्वितीया तिथि समाप्त -27 अक्टूबर 2022 ( गुरूवार ) दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर इसका समापन होगा। 
⇒इस बार 26 अक्टूबर 2022 ( बुधवार ) को ही भाई दूज की पूजा का शुभ मुहूर्त है, इसलिए इसी दिन सभी बहनें  अपने - अपने भाइयों को टीका करें, तो शुभ माना जाएगा। 
⇒उदया तिथि के अनुसार 27 अक्टूबर 2022 ( गुरूवार ) को भी भाई दूज का त्यौहार मनाया जा सकता है। 
⇒भाई दूज टीका का शुभ पूजा मुहूर्त - 26 अक्टूबर 2022 ( बुधवार ), दोपहर 01:18 से 03.33 तक रहेगा |

भाई दूज क्यों मनाया जाता है / Bhai Dooj Kyu Manaya Jata Hai :

एक पौराणिक कथा के अनुसार यमुना तथा यमराज भाई - बहन थे। इन दोनों का जन्म भगवान श्री नारायण जी की पत्नी छाया की कोख में हुआ था। यमुना अपने भाई यमराज से बहुत प्हयार करती थीं और प्रेम में वशीभूत होकर यमराज को हमेशा अपने घर पर भोजन करने के लिए बुलाया करती थीं, परंतु यमराज अपनी दैनिक कार्यो में व्यस्त होने की वजह से उनका निमंत्रण अस्वीकार कर देते थे।

एक बार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर पर भोजन करने के लिए वचनबद्ध किया। यमराज इस बात को सोचकर हैरान थे कि मैं जब सभी लोगों का जीवन हरण करने वाला हूं तब भी बहन का प्यार मुझे पुकार रही है। इस बात को सोचकर द्वितीया तिथि के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर भोजन ग्रहण करने के लिए निकले और नरक के सभी जीवों को मुक्त कर दिया।

यमराज को घर पर देखकर यमुना की खुशी का कोई भी ठिकाना ना रहा और वह यमराज को सम्मान पूर्वक भोजन कराने लगीं। बहन का प्यार देखकर यमराज ने अपनी बहन यमुना से वरदान मांगने को कहा। उस समय उसकी बहन यमुना ने कहा कि मुझे वरदान के रूप में यह चाहिए कि इस दिन जो भी बहन मेरी तरह अपने भाई का आदर, सत्कार और टीका करके भोजन कराएगी उसे कभी भी आपका भय न हो।

इतना सुनते ही यमराज ने तथास्तु कहकर अपनी बहन यमुना को अमूल्य वस्त्र और बहुत से आभूषण दिए और वहां से चले गए। उसी समय से यह माना गया कि जो भी  बहन अपने भाई को घर पर बुलाकर टीका करेगी और अपने भाई को भोजन कराएगी उसके भाई पर यमराज की कृपा होगी और उसे लंबी आयु का वरदान मिलेगा।

भाई दूज का महत्व 2022 / Bhai Dooj Ka Mehtav 2022 :

हिंदू धर्म में भाई दूज के त्यौहार को बहुत ही महत्वपूर्ण मान्यता दी गई है। ऐसी मान्यता है कि यह त्यौहार भाइयों और बहनों के बीच के प्रेम का प्रतीक है। भाई दूज के त्यौहार के दिन सभी बहनें अपने भाई के माथे पर हल्दी और रोली का तिलक लगाती हैं।

यह त्यौहार दिवाली त्यौहार के दो दिन के बाद पड़ता है। इस दिन सभी बहनें अपने - अपने भाइयों को प्रेम से घर बुलाती हैं और उन्हें प्रेम से टीका लगाने के साथ - साथ उनकी लंबी आयु की भी कामना करती हैं। ऐसी माना जाता है कि इस दिन भाइयो को अपनी बहनों के घर में भोजन अवश्य ग्रहण करना चाहिए और अगर भाई - बहन यमुना नदी के किनारे पर बैठकर भोजन करते हैं तो ये उनकी जीवन में समृद्धि का कारण भी बनता है।

ऐसे ही और भी पोस्ट पढ़िए : 

⇒ Top 10 दीपावली की शुभकामना सन्देश, विशेस | Happy Diwali Wishes
⇒ Happy Diwali 2022: कब है दीपावली और इस बार क्यों खास है

Share this post with your ones
About Us

Welcome to Majedar Jokes - The best place for best funny jokes in hindi website in india. We have the largest library of clean, short and hilarious jokes. Get your daily dose of laughter on our website.