Happy Lohri 2026 : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोहड़ी का ये पावन त्यौहार 13 जनवरी को ही मनाया जाएगा | इस त्यौहार के दिन सभी लोग आपस में इकठे होकर अपने खेतो में या फिर खुले मैदानों में आग जलाते है | और फिर इस आग के चारो तरफ गिद्धा, भांगड़ा और लोक गीतों के साथ जश्न मनाते है | इस ख़ास दिन पर सभी लोग अपने सभी ख़ास को मेसेज, विशेस भेजकर एक दुसरे को शुभकामनाए देते है |
लोहड़ी क्यों मनाई जाती है :
धार्मिक मान्लोयताओं के अनुसार लोहड़ी का त्यौहार फसल की कटाई और बहुत सारे अन्न तैयार होने की ख़ुशी में मनाई जाती है। सभी किसान उत्सव के रूप में लोहड़ी का त्यौहार मनाते हैं। इस दिन शाम के समय आग जलाकर लोग आग के चारों ओर इकट्ठे हो जाते हैं। इसके बाद वह सब आग की परिक्रमा करते हैं। इसी बीच वह सब आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ से बनी चीजें डालते हैं। फिर आग के पास बैठकर गीत गाते हैं और गज्जक और रेवड़ी खाते हैं, और दूसरो को भी बाटते है। बहुत से लोग नाच कर लोगों का मनोरजंन करते हैं। वहीं, रात के समय मक्के की रोटी और सरसों का साग भी खाया जाता है।
लोहड़ी का संदेश क्या है:
हर साल माघ महीने को मकर संक्रांति की पहले शाम 13 जनवरी को ही लोहड़ी मनाई जाती है। यह एक दूसरे से खुशियां साझा करने का विशेष त्योहार है। यह सभी लोगों में नई उमंग और उत्साह का प्यार भी साझा करता है। इसी कारण इसे शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। इसकी जड़े पंजाब की प्राचीन कृषि संस्कृति से जुड़ी है। इसलिए इस दिन पंजाब के सभी किसान अपना नया अन्न अग्निदेव जी को भेंट करते हैं। इस दिन सभी लोग खेत-खलिहानों में भी एकठ्ठा होकर एक साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाते हैं। मध्यकाल में दुल्ला-भट्टी का प्रसंग लोहड़ी से जुड़ा हुआ है। यह त्योहार अब पूरे देश-भर में मनाया जाता है। बता दें यह खुशी उस समय दोगुनी हो जाती है, जब घर में किसी नयी दुल्हन का प्रवेश होता या किसी नए नन्हें मेहमान की आवाज गूंजती है।
हमारे साथ - साथ और भी पढ़िए :
⇒ Latest Jokes : अगर आज मैं ना होता तो ये पेड़ तूफ़ान में उड़ जाता
⇒ Mahadev Status : तो हर महफ़िल में तुम्हारा नाम होगा
⇒ Happy Republic Day : 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस
⇒ Motivational Quotes : इतने बड़े बनिए की जब आप खड़े हो जाये तो और कोई बैठा ना रहे
⇒ Husband Wife Jokes : उसी को पीले बोतल में क्या डूब के मारेगी
Welcome to Majedar Jokes - The best place for best funny jokes in hindi website in india. We have the largest library of clean, short and hilarious jokes. Get your daily dose of laughter on our website.