इस वर्ष करवा चौथ का त्यौहार 24 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा | कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि में मनाए जाने वाले करवा चौथ के दिन सभी स्त्रियाँ अपने - अपने पति की मंगल आयु व अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए व्रत रखती है | यह दिन पति - पत्नी के अखंड प्रेम और त्याग का प्रतिक है | इस दिन सभी महिलाएं दिन भर व्रत रखने के बाद भगवान से पति की मंगलकामना चाहती है | इस दिन चाँद के साथ - साथ भगवान शिव - माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की भी पूजा की जाती है | भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजा करने का अर्थ है - पार्वती जैसी शक्ति और साधना प्राप्त करना और पति के साथ - साथ कंधा मिलाकर चलना | करवा चौथ का त्यौहार पूरे उत्तर भारत के साथ - साथ अब विश्व के कुछ देशों में भी बड़े जोरो - शोरो से मनाया जाने लगा है | करवा चौथ के त्यौहार को करक चतुर्थी (Karak Chaturthi) भी कहा जाता है |
आईये जानते है करवा चौथ 2021 से जुडी कुछ जानकारियाँ ( दिन, समय )
करवा चौथ का दिन : 24 अक्टूबर 2021 (रविवार)
करवा चौथ समय शुरू : 24 अक्टूबर 2021 (03 : 01 AM)
करवा चौथ पूजा महूरत : 24 अक्टूबर 2021 (05:43 PM से 06:59 PM)
करवा चौथ उपवास समय : 24 अक्टूबर 2021 (06:27 AM से 08:07)
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय : 24 अक्टूबर 2021 (08:07 PM)
करवा चौथ तिथि समाप्ति : 25 अक्टूबर 2021 (05:43 AM)
1. इन हवाओं के साथ आपको ये फरमान भेजा है,
सूरज की किरणों के साथ आपको सलाम भेजा है,
सबसे पहले आपको मुबारक हो करवा चौथ,
ये हमने आपको पैगाम भेजा है !!
2. तेरी मेरी जोड़ी कभी टूटे ना,
तुम और मैं कभी रूठे ना,
मैं और तुम सातों जन्म साथ निभाएँगे,
हर पल की खुशियाँ मिलकर मनाएँगे !!
3. प्यारा सा ये करवा चौथ का त्यौहार,
जो अपने साथ लाये खुशियाँ हजार,
दुआ है हमारी मनाए ये त्यौहार हर बार,
और सलामत रहे आप और आपका परिवार !!
4. जब तक न देखे पिया का चेहरा प्यारा,
सफल न होगा ये त्यौहार हमारा,
आपके बिना क्या है ये जीवन हमारा,
जल्दी से आईए और अपनी प्यारी सी सूरत दिखाइए,
और कर दीजिए करवा चौथ का व्रत सफल हमारा !!
5. चाँद की रोशनी ये पैगाम है लायी,
आपके लिए मन में है खुशियाँ छाई,
आप सभी को हमारी तरफ से,
करवा चौथ की बहुत सारी बधाई !!