majedarjokesofficial

Happy Sharad Navratri 2022 : जाने माताओं का नाम, दिन और मंत्र


Like 1 Others Liked it
     

Happy Sharad Navratri 2022 / नवरात्रि कब है 2022 शारदीय : इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022, दिन सोमवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल व ब्रह्म योग का अद्भभुत संयोग बनने के कारण इसे बेहद खास माना जाएगा। इस वर्ष के नवरात्रि पर माता रानी हाथी की सवारी से धरती पर आगमन करेंगी। मां की सवारी को बेहद शुभ और ख़ास माना जाता है | 

भारत में नवरात्री त्यौहार को सबसे पावन और सबसे विशेष त्यौहार माना जाता है | हिंदू धर्म में माता दुर्गा जी को शक्ति का प्रतीक माना जाता है | नवरात्री त्यौहार में माता दुर्गा जी के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है| ऐसा माना जाता है की माँ दुर्गा जी की पूजा करने से जीवन में सुख शांति बनी रहती है | इस त्यौहार में भक्त लोग 9 दिनों तक व्रत रखकर माता दुर्गा जी की भक्ति में लीन  रहते है |

नवरात्री के दिन और मां दुर्गा के 9 नाम कौन कौन से हैं  :
26 सितम्बर 2022 ( सोमवार ) : माँ शैलपुत्री 
27 सितम्बर 2022 ( मंगलवार ) : माँ ब्रह्मचारिणी 
28 सितम्बर 2022 ( बुधवार ) : माँ चन्द्रघण्टा 
30 सितम्बर 2022 ( गुरूवार ) : माँ कुष्मांडा 
01 अक्टूबर 2022 ( शुक्रवार ) : माँ स्कंदमाता 
02 अक्टूबर 2022 ( शनिवार ) : माँ कात्यायनी 
03 अक्टूबर 2022 ( रविवार  ) : माँ कालरात्रि 
04 अक्टूबर 2022 ( सोमवार ) : माँ महागौरी 
05 अक्टूबर 2022 ( मंगलवार ) : माँ सिद्धिदात्री 

 

Related Jokes

Comment
Toal Comments  ( 0 )